दोस्तों आजकल बजट स्मार्टफोन मार्किट में एक भगदड़ मची पड़ी है| दस हज़ार रुपये के नीचे करीबन हर दिन एक नया फ़ोन निकाला जाता है| लेकिन गौर करने वाली बात यह है की इनमें से गिनती के ही फ़ोन खरीदने लायक होते है| अभी हाल में ही कूलपैड ने अपना कूलपैड नोट 5 लाइट भारतीय मार्किट में उतारा है| इसकी कीमत है 8,199 रुपये| चलिए देखते हैं की क्या आपको यह फ़ोन खरीदना चाहिए या नहीं|
1. उम्दा डिज़ाइन – नोट 5 लाइट एक क्लासी फ़ोन दिखाई पड़ता है| कारण यह है की पहला तो ये पूरी तरह से मेटल का बना है| दूसरी बात यह है की इसमें नेटवर्क आने के लिए जो पीछे की तरफ सिल्वर रिम्स दे रक्खी हैं, उससे फ़ोन को एक प्रोफेशनल लुक प्रदान होता है|
2. डिस्प्ले – इस फ़ोन में लगा है 5 इंच का HD डिस्प्ले| स्क्रीन पर रंग अच्छे दिखाई पड़ते हैं और जब आप घर या दफ्तर से बाहर कदम रखेंगे तब भी रंग अच्छे ही दिखेंगे, बस नीचे से स्क्रीन ऊपर की तरफ स्वाइप करके शॉर्टकट मेन्यू खोल लीजियेगा और ब्राइटनेस सूरज के नीचे बढ़ा लीजियेगा| फ़ोन आकार में ज़्यादा बड़ा नहीं है और एक हाथ से आराम से चलाया जा सकता है|
3. यूजर इंटरफ़ेस – फ़ोन चलाना जितना आसान हो उतना ही बढ़िया रहता है| नोट 5 लाइट में कूलपैड ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया है| लॉक स्क्रीन से आप सीधा कैलकुलेटर फ्लैशलाइट, एयरप्लेन मोड, वाईफ़ी, ब्लूटूथ, ब्राइटनेस इत्यादि जैसे फंक्शन्स कर सकते है| उसके बाद फ़ोन में एक पॉकेट फीचर भी है जिसे शुरू करते ही अगर फ़ोन पैंट की जेब में है और हाथ पढ़ जाता है, फिर भी स्क्रीन पर कुछ नही होगा| डिफ़ॉल्ट कीबोर्ड चलाने में आसान है और टॉप नोटिफिकेशन बार सिर्फ नोटिफिकेशन्स ही दिखता है|
4. बैटरी लाइफ – अब आप सोचेंगे की 2500 mAh की बैटरी कितनी ही चल जायेगी| मैंने अपने टेस्ट में यह जाना की इस फ़ोन की बैटरी में काफी दम ख़म है| फ़ोन करीबन एक दिन चलता है| कूलपैड ने नोट 5 लाइट का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अच्छे से बिठाया है जिससे की फ़ोन लम्बा चलता है|