REVIEW OVERVIEW | |
डिज़ाइन 9.5 | |
डिस्प्ले 8.5 | |
प्रदर्शन 9 | |
कैमरा 8 | |
बैटरी 8 | |
पैसा वसूल 9 | |
SUMMARY काफी लोगों ने Coolpad Max को एक महँगा फ़ोन करार दिया है। उन लोगों ने शायद इसको एक लम्बे समय तक इस्तेमाल करके नहीं देखा। मैं इस फ़ोन को पिछले 20 दिन से इस्तेमाल कर रहा हूँ दोस्तों। फ़ोन एकदम पैसा वसूल है और आपको निराश नहीं करेगा। फ़ास्ट चार्जिंग, सिक्योरिटी ड्यूल इन वन तकनीक और फ़ोन का डिज़ाइन, यह सब एक बढ़िया फ्लैगशिप में ही मिलते हैं। | 8.7 OVERALL SCORE |
डिज़ाइन और डिस्प्ले
मैने जब Coolpad Max फ़ोन पहली बार पकड़ा तो मज़ा आ गया। यह फ़ोन ऊपर से लेकर नीचे तक मेटल का बन है। देखते ही पता चलता है की इसे बनने में काफी मेहनत लगी होगी।
फ़ोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर पीछे की तरफ है और साथ ही साथ Coolpad का लोगो भी।
फ़ोन के दाहिनी तरफ सिम कार्ड और माइक्रो सद कार्ड डालने का खांचा है जिसके नीचे पावर ऑन/ऑफ बटन मौजूद है।
बायीं तरफ Coolpad Max की आवाज़ बढ़ाने और काम करने वाले बटन मौजूद है।
नीचे स्पीकर ग्रिल है। ध्यान रखिये की दाएं वाला ही स्पीकर ग्रिल है। माइक्रो USB के दूसरी तरफ माइक्रोफोन है।
फ़ोन के टॉप पर 3.5 mm जैक की सुविधा उपलब्ध है।
अब डिस्प्ले की बात करें तो कूलपैड मैक्स में 5.5 इंच का Full HD डिस्प्ले है। यह 2.5D कोर्निंग गोरिल्ला गिलास की 4th जनरेशन से लैस है। कयरस बिलकुल उम्दा है। गेम्स खेलते समय और फ़ोन पर मूवीज देखते समय आपको आनन्द प्राप्त होगा।
प्रदर्शन
इस फ़ोन में हमे मिलता है ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon का प्रोसेसर जो की 1.5 Ghz पर चल रहा है। मैने अंचतु बेंचमार्क चला कर देखा तो स्कोर मिला 44815। फ़ोन में 4 GB RAM भी है।
सामान्य लोगों के लिए कूलपैड मैक्स बढ़िया काम करेगा। आप कितने भी ऍप्लिकेशन्स इसमें चलायी या फिर कई सारे टैब्स खोल लीजिए गूगल क्रोम में, यह फ़ोन बिलकुल भी स्लो नहीं पड़ेगा।
जो लोग गेमिंग में दिलचस्पी रखते हैं उनको तो इस फ़ोन से बहुत खुशियां मिलेंगी। कितनी भी गेमिंग कर लीजिए, कूलपैड मैक्स न के बराबर गरम होता है। प्रोसेसर के ठण्डे रहने का यह फायदा है की फ़ोन बिलुल भी स्लो नहीं होगा। मैंने इसमें कई भारी भरकम गेम्स चला कर देखे। यह फ़ोन हर बार खरा उतरा और सारे गेम्स अच्छे ग्राफ़िक्स के साथ खेले गए।
अब बात ड्यूल इन ओने तकनीक की भी कर लेते है। इस तकनीक के द्वारा आप फ़ोन में आसानी से २ हिस्से बन सकते हैं। एक हिस्सा वह है जिसे सिर्फ आप ही अकेले इस्तेमाल कर सकता हैं। आपका कोई प्राइवेट डेटा है तो वह इस हिस्से में रखिये। बाकी हिस्सा दुनिया भर के लिए रख लीजिए। दोनों हिस्सों में आना जाना एक सेफ्टी की के द्वारा होता है। इंडस्ट्री में इससे पहले यह सिक्योरिटी फीचर नहीं देखा गया। Coolpad नै एक अच्छी शुरुआत की है।
कैमरा
फ़ोन में 13 MP का कैमरा पीछे की ओर दिया गया है। इसमें ड्यूल टोन फ़्लैश की सुविधा मिलती है। आगे की तरफ 5 MP का कैमरा है। नीचे दिए गए फोटोज़ Coolpad Max के कैमरा से खींचे गए हैं। मैं चाहूंगा की आप इन्हे बढ़ा कर के देखें, तभी आपको असली क्वालिटी का पता चलेगा। मेरी तरफ से यह कैमरा अपनी श्रेणी में फर्स्ट क्लास है।
[slickr-flickr tag=”coolpadmax”]
बैटरी
Coolpad Max में 2800 माह की बैटरी दी गयी है। यू तो आजकल बड़ी बड़ी बैटरी का ज़माना है लेकिन अगर फ़ास्ट चार्जिंग न हो तो कहानी बेकार हो जाती है। कूलपैड ने अपने फ़ोन में फ़ास्ट चार्जिंग दी है और बैटरी ज़्यादा बढ़ी नहीं है। यह दोनों बातें फ़ोन के लिए शानदार साबित होती हैं। फ़ोन करीबन एक घंटे में पूरा चार्ज हो जाता है। बैटरी बैकअप सामान्य से थोड़ा बेटर है। सुबह ९ बजे का चार्ज शाम के ६ बजे तक आराम से चलता है।
निर्णय
काफी लोगों ने Coolpad Max को एक महँगा फ़ोन करार दिया है। उन लोगों ने शायद इसको एक लम्बे समय तक इस्तेमाल करके नहीं देखा। मैं इस फ़ोन को पिछले 20 दिन से इस्तेमाल कर रहा हूँ दोस्तों। फ़ोन एकदम पैसा वसूल है और आपको निराश नहीं करेगा। फ़ास्ट चार्जिंग, सिक्योरिटी ड्यूल इन वन तकनीक और फ़ोन का डिज़ाइन, यह सब एक बढ़िया फ्लैगशिप में ही मिलते हैं। सिर्फ यही नहीं, Coolpad ने आफ्टर सेल्स सर्विस के लिए HCL से हाथ मिलाया है। एचसीएल भारत का नंबर ओने सर्विस प्रोवाइडर है दोस्तों।